ad
best news portal development company in india

ऑपरेशन अभिमन्यु,सृजन, सम्मान, ऑपरेशन स्वयं सिद्ध, ऑपरेशन एहसास, के तहत sdop कुक्षी,टी आई कुक्षी ने स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को किया जागरूक

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा एकीकृत जागरूकता अभियान ऑपरेशन अभिमन्यु ,सृजन एवं सम्मान माह जनवरी से अनवरत चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत किशोर बालक बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचने के उपायों के बारे मे जागरूक किया जाना है।

DIG /पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के मार्गदर्शन में आज SDOP सुनील गुप्ता एवं टी आई कुक्षी राजेश यादव के द्वारा कुक्षी के एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को बाल मित्र योजना के तहत थाने का भ्रमण करवा कर थाने की संपूर्ण कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। साथ पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे उपरोक्त अभियानो के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं महिला शिक्षिका, शिक्षक को उपरोक्त अभियान के तहत उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचाव के तरीके ,क्या कानूनी प्रावधान है,

सरकार के द्वारा बनाए गए कानूनी विधान किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम निषेध, अधिनियम सहित साइबर फ्रॉड, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 इन साइबर फ्रॉड होने पर एनसीआर नंबर 1930, डायल 112 आदि का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की समझाइए दी गई कार्यक्रम में स्कूल के करीब 500 छात्र एवं छात्राएं ,स्कूल प्रिंसिपल रोहित राठी,शिक्षक, शिक्षिकाए एवं थाने का स्टाफ उपस्थित रहा

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई