ad
best news portal development company in india

युवाओं में बजट जागरूकता के लिए माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का किया जा रहा आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, जिला युवा अधिकारी प्रीति ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं में केंद्रीय बजट 2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में 03 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए युवा http://mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

क्विज़ में चयनित प्रतिभागी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर निबंध लेखन चरण में भाग लेंगे तथा अंतिम चरण में नीति-निर्माताओं के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर प्राप्त करेंगे। जिला युवा अधिकारी प्रीति ने इसे युवाओं को नीति-निर्माण से जोड़ने की सार्थक पहल बताया। मेरा युवा भारत, आलीराजपुर ने जिले के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई