ad
best news portal development company in india

बाल विवाह मुक्त भारत हेतु 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

   धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

7 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग धार श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान तथा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन के अंतर्गत राजनीति में महिला सहभागिता एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में शनिवार को वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा गंजीखाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ बाल विवाह विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना देने अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जिससे बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।


कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम, यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाव, पॉक्सो अधिनियम 2012, बालिका शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा की रोकथाम हेतु घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत संचालित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना, दहेज निषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने वाले विभागों की जानकारी प्रदान की गई। वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक ही छत के नीचे उपलब्ध पुलिस सहायता, आश्रय, आपातकालीन सहायता, परामर्श, स्वास्थ्य सेवा एवं कानूनी सहायता की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।


कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई