धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
मनावर के विभिन्न कार्यालय पहुंच कर शराब ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा अवैध शराब परिवहन रोक कर कार्यवाही करने की भी मांग की गई
कार्यवाही नहीं होने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विजय स्तंभ पर स्थाई रूप से धरना देंगे ।
भीलीस्थान लायन सेना की मनावर विधानसभा इकाई द्वारा आज अनुविभागीय कार्यालय (राजस्व)मनावर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर एवं आबकारी अधिकारी मनावर को सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर ज्ञापन दिया गया।
लायन सेना के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासकीय शराब ठेकेदार के गुंडों द्वारा आए दिन मनावर श्रेत्र के आदिवासियों के घर में फर्जी आबकारी अधिकारी बन कर दबिश दी जाती है ,बत्तमीजी की जाती है एवं उनके घर में निर्धारित मात्रा से अधिक शराब रख कर फर्जी केस बनवा कर उन्हें जेल में ठुसा जा रहा है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

शराब ठेकेदार के मैनेजर आदर्श एवं मनीष जयसवाल द्वारा खुले रूप से शासकीय शराब दुकान उमरबन एवं सिंघाना से नियम विरुद्ध वाहनों के से शराब तस्करी करवाई जा रही है जिस पर प्रशासन का कार्यवाही न करना कही न कही आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगता है ।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध शराब परिवहन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो ऐसे गुंडों को सबक सिखाने का काम हमारे द्वारा किया जाएगा साथ ही भीलीस्थान लायन सेना मनावर द्वारा विजय स्तम्भ चौराहा मनावर पर धरना देंगे जब तक समस्या का समाधान न हो ।
उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में भीलीस्थान लायन सेना उमरबन,मनावर,सिंघाना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।






