धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित योजनाओं का झाकियों के माध्यम से किया प्रदर्शन
धार, 26 जनवरी 2026। जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। श्री मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी भी साथ रहे।साथ ही अनेकता में एकता के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए । कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्षफायर किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन की प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड दल, वन विभाग दल, एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज पुरुष, एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज महिला, एनसीसी जीडीसी कॉलेज, एनसीसी जूनियर क्रमांक 2 विद्यालय, स्काउट गाईड भोज कन्या विद्यालय, एनसीसी बालिका उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा संयुक्त परेड की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री के संदेश में पीएम मित्र पार्क का उल्लेख
कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गणतंत्र दिवस के संदेश में मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि धार जिले में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला से जुड़ी हैं, इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस पर 17 सितंबर 2025 को जिले में पधारे थे, का उल्लेख किया गया हैं जो कि एक गर्व की बात है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित
कलेक्टर ने समारोह में देहदानियों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया गया । देहदानी डॉ हिरालाल जी गुप्ता द्वारा मानव एवं समुचित मानवता कल्याण हेतु धार मानव सेवा कल्याण समिति धार को मृत्यु उपरान्त शरीर देहदान, नेत्रदान करने कर का संकल्प लिया गया और उनकी मृत्यु उपरान्त उनकी पुत्री द्वारा देहदान किया,जो कि अत्यन्त अनुकरणीय है कार्य है। इसी के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया ।
विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की झाकियों का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि एवं कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, सर्व शिक्षा केंद, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग आदि विभागों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं पर झाकियां प्रदर्शित की गई।
विजेताओं को किया गया पुरस्कार वितरण
किला मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। जिनमें राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्र के गौरव पर आधारित गीतों पर नृत्य किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान दिव्यांग छात्रावास बरमखेड़ी, द्वितीय स्थान शासकीय भोजकन्या विद्यालय धार तथा तृतीय स्थान शासकीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धार को प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
परेड सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान विशेष सशस्त्र बल, द्वितीय स्थान एन सी सी सीनियर कन्या महाविद्यालय धार तथा तृतीय स्थान एन सी सी सीनियर बालक पी जी कॉलेज धार को प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। परेड जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्काउट गाइड शासकीय भोजकन्या विद्यालय धार की बालिकाओं, द्वितीय स्थान एन सी सी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धार की बालिकाओं तथा तृतीय स्थान एन सी सी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धार के बालकों को प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। झांकियों में प्रथम स्थान कृषि विभाग, द्वितीय स्थान जिला शिक्षा केंद्र तथा तृतीय स्थान महिला और बाल विकास विभाग को प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थिति
समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेढ़ा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा महेश बोडाने सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, पत्रकारगण, छात्र छात्राएँ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथियों ने शासकीय हाई स्कूल तलावली में बच्चों के साथ किया विशेष भोज का आनंद
ग्राम पंचायत नालछा में वार्षिकोत्सव में हुए सम्मिलित






