शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ….
मुम्बई / NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज सुबह 8-45 बजे प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया है उनके साथ 4 अन्य लोगो के मारे जाने की भी ख़बर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार राजनीतिक कार्यक्रम के चलते चार्टर्ड प्लेन द्वारा मुम्बई से बारामती गए हुए थे बारामती रनवे पर प्लेन का लेंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया और ज़बरदस्त विस्फोट के साथ प्लेन क्रैश हो गया अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी एवं प्लेन स्टॉफ था सबकी मौके पर ही मौत हो गई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने प्लेन क्रैश हादसे में 5 लोगो के मारे जाने की पुष्टि की है वही अजित पवार के चाचा शरद पवार और उनकी कज़िन सुप्रिया सुले दिल्ली में थे हादसे की जानकारी मिलते है शरद पवार और सुप्रिया सुले मुम्बई रवाना हो गए है।






