ad
best news portal development company in india

कन्या शाला परिसर एवं नगर परिषद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की रही धूम

SHARE:

कसरावद सलीम खान

खरगोन जिले के कसरावद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कन्या शाला परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती सारिका राजेश बगदरे द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी गई
इसके बाद श्रीमती सारिका राजेश बागदरे जनपद अध्यक्ष एवं श्रीमती विमल राजेंद्र यादव नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नगर परिषद् में झंडा फहराया गया एवम् बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महात्मा गांधी एवं सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे कसरावद में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण का दिखाई दिया बच्चों द्वारा नशे पर नुक्कड़ नाटक कर नशे से दूर रहने की लोगों को नसीहत दी गई बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया वहीं बच्चों द्वारा टॉपर एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में आने पर उनका अतिथियों द्वारा शील्ड सम्मान पत्र से उत्साह वर्धन कर गोरवान्वित किया गया।
कसरावद जनपद सीईओ रीना किराड ने माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस बल द्वारा परेड प्रस्तुत की गई। इसी तरह कसरावद में झंडा वंदन का कार्यक्रम नगर परिषद कसरावद तहसील कार्यालय जेल परिसर मंडी परिसर पुलिस थाना सभी शासकीय कार्यालय पर किया गया मुख्य कार्यक्रम में नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, पूर्व विधायक गजानन पाटीदार, एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार कैलाश डामर,नगर परिषद सीएमओ कमलेश गोले,जनपद सीईओ रीना किराड, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *