ad
best news portal development company in india

वार्ड-40 की पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान ने वार्ड के अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया…

SHARE:

शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…

भोपाल / गणतंत्र-दिवस (26 जनवरी) आज राष्ट्रीय पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था आज ही के दिन भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था इस मौके पर भारत के हर स्कूल, कॉलेज, मैदान, चौराहों, घरों और सार्वजनिक जगहों पर भारत की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया दिल्ली के लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडावंदन किया वही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया इस दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरित की गई गणतंत्र दिवस के मौके पर कई स्कूल और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए वही सामाजिक संस्थाओं के ज़रिए अस्पतालो में मिठाई, फल, कपड़े, और कम्बल वितरित किए गए एवं स्वास्थ्य शिविर के ज़रिए खून डोनेट किया गया

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वार्ड 40 की पार्षद मसर्रत बाबू मस्तान द्वारा वार्ड में अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया शासकीय शाला बाग उमराव दूल्हा , मदीना मस्जिद चौराहा बाग उमराव दूल्हा, वार्ड 40 वार्ड कार्यालय, इंद्रा कॉलोनी कुएं के पास एवं अब्दुल कलाम पार्क ऐशबाग में ध्वजा रोहण किया गया

इस दौरान बच्चों को मिठाई वितरित की गई वार्ड 40 की पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं वार्ड 40 के निवासियों ने भी पार्षद मसर्रत बाबू-मस्तान को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, बधाई और मुबारकबाद दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *