ad
best news portal development company in india

एक दूसरे को कबूल कर बने हमराह, 12 जोड़ो का सामूहिक निकाह सम्पन्न हुआ

SHARE:

जोबट से शाहरुख़ खत्री

अलीराजपुर स्थानीय दफ्तर दारुल क़जात की जैरे सरपरस्ती और आस्ताना-ए-होज उर्स कमेटी के तत्वावधान मे रविवार को पहली बार मुस्लिम समाज का सामूहिक निकाह आयोजित किया गया। जिसमे 12 जोड़ो का सामूहिक निकाह धार्मिक रीति-रिवाज़ो से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर अलीराजपुर सहित आसपास के जिलों और गुजरात राज्य से बड़ी संख्या मे समाजजनो ने शिरकत कर दूल्हा-दुल्हन को अपनी दुआओं से नवाजकर खुशहाल जिंदगी की कामनाए की।
हजारों लोंग निकाह के गवाह बने स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम मे मप्र और गुजरात राज्य के 12 जोड़ो का सामूहिक निकाह सम्पन्न हुआ।


सभी जोड़ो का वकीलों की वकालत ओर गवाहो की शहादत के बिच काजी साहब ओर ओलमाओ की निगरानी मे निकाह सम्पन्न कराएं गए, पश्चात कुतबा पढ़कर सुनाया गया। जिसके गवाह समाज के हजारों लोंग बने। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी अल्हाज सेय्यद अफ़ज़ल मियां, विशेष अतिथि सेय्यद आरिफ मियां, हाजी सेय्यद हनीफ मियां, हाजी सेय्यद जमालूद्दीन बाबा, सेय्यद रुकनुद्दीन बाबा, सेय्यद तन्वीर मियां, सेय्यद अबुल हसन बाबा, सेय्यद अशफाक मियां थे।कार्यक्रम मे अथितियों ने इज्तेमाई शादी की सराहना की ओर कमेटी और समाजजनो को मुबारक़बाद देते हुवे आयोजन की पैरवी करते हुवे शादियों मे फिजूल खर्च को रोकने हेतु नेक कदम और सामाजिक एकता बताई ।
दुल्हन पक्ष को घर गृहस्थी का उचित सामान प्रदान किया
इज्तेमाई शादी को लेकर समाजजनो मे व्यापक उत्साह देखा गया, समाज के बड़ी संख्या मे पुरुष, महिला ओर युवाजन सुबह 10 बजे पहुँचना शुरू हो गए थे । सम्मेलन स्थल पर शामिल जोड़ो ओर समाजजनो के लिए अलग-अलग पांडाल बनाकर व्यवस्था की गईं थी, वाहनों के आवागमन ओर पार्किंग की भी माकूल व्यवस्था थी। सम्मेलन मे आये अतिथियों ओर समाजजनो ने दूल्हा-दुल्हनो को अपनी दुआओँ से नवाज़ा। कार्यक्रम मे कमेटी सदर साजिद मकरानी सहित सदस्यों ने सेय्यदो सादातो का हार-फूल माला पहनाकर स्वागत किया । सम्मेलन मे सुबह सहभोज का आयोजन किया गया। वही कमेटी द्वारा समाजजनो के सहयोग से दुल्हन पक्ष को घर गृहस्थी का उचित सामान भी प्रदान किया गया था। दोपहर 4:30 बजे पश्चात् सभी दुल्हनो की बिदाई दी गईं। कार्यक्रम का संचालन शायर सिराज तन्हा और कयामुदिन क़याम ने किया एवं आभार कमेटी संरक्षक सेय्यद मोहसिन मियां ने माना। इज्तेमाई शादी के आयोजन को सफल बनाने मे विभिन्न संस्थाओ और कमेटियो सहित समाजजनो का सरहानीय योगदान रहा ।
फोटो -संलग्न |

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *