best news portal development company in india

बिस्टान नाका तिराहे का नाम अब होगा “टंट्या मामा चौराहा”

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को शहर के बिस्टान नाका तिराहे पर क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। नगरपालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है और देशभर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं।

इसी कड़ी में खरगोन शहर में टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना कर समाज के महान क्रांतिकारक की स्मृति को नमन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज से बिस्टान नाका तिराहे को “टंट्या मामा चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। मुख्य वक्ता जनजातीय प्रांत प्रमुख संघ कैलाश ने भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला।

   कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी, कलेक्टर भव्या मित्तल, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, एसडीएम वीरेंद्र कुमार कटारे, एसडीओपी रोहित लखारे, नपा सीएमओ कमला कोल, थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई