ad
best news portal development company in india

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर ने हेलीपेड एवं सभा स्थल का किया निरीक्षण

SHARE:

सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए

बिलाल खत्री
आलीराजपुर में 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने हेलीपैड, हेलीपैड से सभा स्थल तक के मार्ग एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, मूर्ति अनावरण,भूमिपूजन,सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी को एक एक कर उनसे तैयारी की प्रगति की समीक्षा की और साथ ही कहा कि आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियों में कोई कमी न रखें।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, बैठक की उचित व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल की उचित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रखर सिंह, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल,अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *