ad
best news portal development company in india

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले में एस.आई.आर की प्रगति कार्य की गई समीक्षा

SHARE:

प्रत्येक दिवस में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की जाएगी

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नीतू माथुर ने आज वीसी के माध्‍यम से तहसीलवार विशेष गहन पुनरीक्षण ( Special Intensive Revision-SIR) की प्रक्रिया की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने समस्त अनुविभागीय एवं तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा में समस्त नागरिकों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें साथ ही प्रत्‍येक व्‍यक्ति को प्री प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध हो इसका विशेष ध्यान दे। जिन नागरिकों द्वारा फार्म में चाही गई जानकारी अंकित की गई है तो उनसे फार्म एकत्रित करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए साथ ही बीएलओ एप पर डिजिटाइज किए जाए । प्रत्येक दिवस बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की जाएगी सभी बीएलओ इस कार्य में लापरवाही न बरते इसे गंभीरता से लेकर कार्य पूर्ण करें ।

जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर ने बताया कि जिले के नागरिक जो रोजगार या अन्य किसी कारण से पलायन कर चुके है उनके लिए जिला स्तरीय कॉल सेंटर का निर्माण कर उन्हें इस प्रक्रिया में भाग लेना का आग्रह किया जाएगा साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए की वह इसी जिले के निवासी है , जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें । कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर पहुंचे तो सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं । यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिक के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि मतदाता सूची में न रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *