ad
best news portal development company in india

अब जिले में समर्थन मूल्य पर होगी कपास की खरीदी

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, जिला कृषि अधिकारी सज्‍जन सिंह चौहान ने बताया कि अब जिले में ही कपास की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सी.सी.आई.) द्वारा आलीराजपुर जिले की कृषि उपज मंडी समिति जोबट में गुणवत्ता के आधार पर 8 हजार 10 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर कपास की खरीदी प्रारंभ की गई है ।

इस व्यवस्था से जिले के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों को न केवल परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त व्यय से राहत मिलेगी बल्कि समय की भी बचत होगी। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से स्थानीय किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित होगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी । प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित कृषि उपज मंडी समिति पर अपनी कपास विक्रय कर सरकारी समर्थन मूल्य का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *