ad
best news portal development company in india

अवैध रुप से गाँजा की खेती करने वालो पर बडी कार्यवाही

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस अधीक्षक धार श्री मंयक अवस्थी के निर्देशन मे धार पुलिस द्वारा नशा मुक्ती अभियान के दौरान अवैध रुप से गाँजा की खेती करने वालो पर बडी कार्यवाही करते हुए गाँजे के कुल 515 हरे पौधे कुल किमती करीब एक करोड,इक्कतीस लाख उन्नतीस हजार आठ सौ (1,3129800) रुपये लगभग को जप्त करने मे सफलता हासिल की गई ।
पुलिस थाना मनावर द्वारा अवैध गाँजे के कुल 515 छोटे-बडे हरे पौधे कुल किमती करीब एक करोड इक्कतीस लाख उन्नतीस हजार (1,3129800) रुपये लगभग के जप्त किये।

   विगत कई दिनो से धार जिले के ग्रामिण क्षेत्रो मे नशे के सौदागरो द्वारा अवैध रुप से गाँजा का खेती कर उनकी तस्करी कर युवा पिढी को नशे की गर्त मे धकेलने के संबंध मे शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक धार श्री मंयक अवस्थी द्वारा नशे के सौदागरो को सर्वोच्च प्राथमिकता से पकडने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर श्रीमति पारुल बेलापुरकर के निर्देशन मे जिले के समस्त एसडीओपी /नपुअ, थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।     
इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर श्रीमति मोनिका सिंह के मार्गदर्शन मे  थाना प्रभारी मनावर श्री ईश्वरसिंह चौहान एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा एक ही दिन मे तीन अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर अवैध रुप से गांजे की खेती करने वालो के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजे के छोटे, बडे कुल 515 हरे पौधे जिनका कुल वजन 1361.38 कि.ग्रा. लगभग होकर, कुल कीमत एक करोड इक्कतीस लाख, उन्नतीस हजार आठ सौ(1,3129800) रुपये लगभग है को जप्त करने मे बडी सफलता हासिल की है । 
  1. पहली कार्यवाही के दौरान दिनांक 06.11.25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामनियामोटा लाईनपुरा मे सरदार पिता भुरेसिंह चौहान ने अपने खेत मे कपास के पौधो के बीच मे गांजे के पौधे लगा रखे है । उक्त सूचना की तस्दीक व दबिश देने पर पाया की कपास के पौधो की बीच खेत मालिक ने अवैध रुप से गाँजे के पौधे लगा रखे है, बाद उक्त व्यक्ति के कपास के खेत में लगे 75 नग अवैध गांजा के छोटे बडे हरे पौधे कुल वजनी करीब 112.600 कि.ग्रा कीमती (5,60,000) पाँच लाख साहठ हजार रुपये लगभग को पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर एनडीपीएस एक्ट मे जप्त कर थाने पर अप.क्र. 726/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है । खेत मालिक सरदार पिता भुरेसिह निवासी ग्राम जामनियामोटा का घटना के समय खेत पर ही था जो पुलिस से दुरी अधिक होने व कपास के पौधे की आड लेकर मौके से भाग गया ।

2.दुसरी कार्यवाही के दौरान दिनांक 6.11.2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बापडुद में नानबाई पति स्व.प्रताप ने अपने खेत मे कपास के पौधो के बीच मे अवैध रुप से गांजा के पौधे लगा रखे है । उक्त सूचना की तस्दीक व दबिश देने पर पाया की कपास के पौधो के बीच खेत मालिक ने अवैध रुप से गाँजे के पौधे लगा रखे है, बाद खेत मे लगे कुल 130 नग छोटे बडे अवैध गांजे के हरे पौधे कुल वजनी लगभग 386.98 ग्राम कीमती 38,69,800 रुपये लगभग को पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर एनडीपीएस एक्ट मे जप्त कर थाने पर अपराध क्र. 727/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है । खेत मालिक अभियुक्ता नानबाई पति स्व. प्रताव निवासी बापडुद घटना के समय से ही फरार है ।

3.तिसरी कार्यवाही के दौरान दिनांक 6.11.2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बापडुद में रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह ने अपने खेत मे कपास के पौधो के बीच में अवैध रुप से गांजा के पौधे लगाकर खेती कर रहा है । उक्त सूचना की तस्दीक व दबिश देने पर पाया की कपास के पौधो के बीच खेत मालिक ने अवैध रुप से गाँजे के पौधे लगा रखे है, बाद खेत मे लगे कुल 310 नग छोटे बडे गांजे के हरे पौधे कुल वजनी करीब 861.80 कि.ग्रा. कीमती 87,00,000 रुपये लगभग को पुलिस द्वार वैधानिक कार्यवाही कर एनडीपीएस एक्ट मे जप्त कर थाने पर अपराध क्र. 729/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है । खेत मालिक रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह निवासी बापडुद को घटना की जानकारी मिलते ही फरार हो गया ।
फरार आरोपी का नाम
1 सरदार पिता भुरेसिह निवासी ग्राम जामनियामोटा थाना मनावर जिला धार
2 अभियुक्ता नानबाई पति स्व. प्रताव निवासी ग्राम बापडुद थाना मनावर जिला धार
3 रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह निवासी ग्राम बापडुद थाना मनावर जिला धार

जप्त मश्रुका का विवरण
1 अप.क्र. 726/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे जप्त छोटे बडे कुल 75 नग अवैध गांजा के हरे पौधे कुल वजन लगभग 112.600 कि.ग्रा कीमती (5,60,000) पाँच लाख साहठ हजार रुपये लगभग

अवैध गाँजा के छोटे-बडे हरे पौधे कुल -515 पौधे, कुल वजन 1361.38 कि.ग्रा. लगभग, कुल कीमत एक करोड इक्कतीस लाख उन्नतीस हजार आठ सौ(1,3129800) रुपये लगभग
2 अप.क्र. 727/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्टमे जप्त छोटे बडे कुल 130 नग छोटे बडे अवैध गांजे के हरे पौधे कुल वजन लगभग 386.98 कि.ग्रा.कीमती (38,69,800) अडतीस लाख,उन्नसत्तर हजार आठ सौ रुपये लगभग
3 अप. क्र. 729/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे जप्त कुल 310 नग छोटे बडे अवैध गांजे के हरे पौधे कुल वजन लगभग 861.80 कि.ग्रा. कीमती (87,00,000) सित्यासी लाख रुपये लगभग

सराहनीय योगदान-
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान, चौकी प्रभारी उमरबन अश्विन चौहान उनि मनोज पाटीदार, उनि मनीष चौधरी, उनि शरद बर्डे, सउनि दिलीप वासुनिया . प्र.आर.638 ललित कुमारावत, प्र.आर.05 सुरेशचंद्र बडौले, आर. 694 राहुल बांगर, आर. 1086 कमल सोलंकी, आर. 120 मनिया सोलंकी आर.983 राधा मोहन कटारे, की विशेष भुमिका रही ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *