ad
best news portal development company in india

गायत्री शक्तिपीठ कुक्षी में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी। गायत्री शक्तिपीठ, माँ गायत्री मंदिर कुक्षी में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था।

सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण एवं माँ गायत्री का विशेष अभिषेक, श्रृंगार एवं पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात् छप्पन भोग के रूप में अन्नकूट का भव्य प्रसाद सजाया गया।

अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उसी दिन से ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा शुरू की। अन्नकूट का अर्थ है अन्न का पहाड़। इस दिन अन्न के पहाड़ का भोग लगाकर प्रकृति, गौ माता और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह पर्व हमें अन्न का सम्मान करना और अन्न को बर्बाद न करना सिखाता है।

गायत्री मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महा आरती के पश्चात् सभी श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर अन्नकूट प्रभारी चैनसिंह सोलंकी, जगदीश वर्मा, पंडित प्रितेश पांडे, डॉ. आनंद पाटीदार, बालमुकुंद मिस्त्री, राधेश्याम राठौड़, मुकाम राठी, कृष्णहरि भावसार, महेन्द्र गुप्ता, शारदा भावसार, रामनारायण मोदी, डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, मोहन चोपड़िया, राणाजी गुप्ता, नाथूलाल तैल्या, गणेश जिराती, कमल पांडे सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति मंदिर समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *