ad
best news portal development company in india

डही में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार डही ( धार )

हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

धार। आगामी 15 नवंबर को कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह एवं डही माइक्रो सिंचाई परियोजना के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।


इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मंच, पांडाल, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने जनजातीय गौरव दिवस एवं लोकार्पण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें तथा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *