ad
best news portal development company in india

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी आदिवासी गौरव सप्ताह, जिलेभर में होंगे आयोजन

SHARE:

जनसंपर्क खबर रफीक मंसूरी खरगोन

। खरगोन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भारतीय जनता पार्टी आदिवासी गौरव सप्ताह के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेश सहित खरगोन जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी समाज के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान, विचारों एवं गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

यह जानकारी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष सोलंकी, विकास डावर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रेसवार्ता में बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासी समाज के महापुरुषों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी नायकों को सम्मान देने और उनके योगदान को देशभर में पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और भाजपा संगठन के तत्वावधान में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं खरगोन जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में पंचायत, तहसील और जिला स्तर पर आयोजन होंगे।


सप्ताह के दौरान आदिवासी महापुरुषों के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम, आदिवासी नृत्य, नाटक और ग्राम चौपाल आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को सामने लाने के साथ उनके योगदान और उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *