ad
best news portal development company in india

एक माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को थाना कुक्षी पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

अपराध क्रमांक 469/2026 में फरार आरोपी को लगातार तलाश के बाद पकड़ा

पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज है प्रकरण

घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कुक्षी में दर्ज अपराध क्रमांक 469/2026, धारा 87, 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं धारा 5(L), 5(J)(2), 6 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में लगभग एक माह से फरार चल रहे आरोपी कुंदन बघेल पिता सुनील बघेल, जाति भीलाला, उम्र 20 वर्ष, निवासी पटेलपुरा, ग्राम बड़दा, थाना कुक्षी, जिला धार को पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं प्रयास के बाद दिनांक 11.11.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। थाना कुक्षी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने सतत तलाश एवं प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी
कुंदन बघेल पिता सुनील बघेल
जाति भीलाला
उम्र – 20 वर्ष
निवासी पटेलपुरा, ग्राम बड़दा, थाना कुक्षी, जिला धार

सराहनीय भूमिका
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अश्विन चौहान द्वारा की गई। गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक जगन अजनारे का विशेष योगदान रहा।

थाना कुक्षी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *