धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण में तहसील विधिक सेवा समिति जिला एवं अपर सत्र न्यायालय कुक्षी में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन दिनांक 9 नवंबर 2025 से दिनांक 14 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है।
उक्त न्यायोत्सव में कानूनी जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिनांक 9- 11- 25 को मैराथन रैली,दिनांक 10- 11- 25 को बाइक रैली, दिनांक 11- 11-2025 को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व साक्षरता दिवस, दिनांक 12- 11-2025 को नगर परिषद कुक्षी में श्रम कानून, राशन कार्ड दिनांक 13- 11- 25 को बाल ग्रह में निरीक्षण, दिनांक 14 -11-25 को बाल दिवस के अवसर पर कन्या परिसर कुक्षी में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, का आयोजन किया जाएगा उक्त कार्यक्रमों में शासन, प्रशासन, अस्पताल, नगर परिषद, महिला बाल विकास विभाग, के साथ ही अधिवक्ता गण एवं बच्चे अपनी सहभागिता करेंगे। उक्त विधिक सेवा सप्ताह के माध्यम से आमजन में कानूनी जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन अपने अधिकारों के साथ ही कानून की जानकारी प्राप्त करें और विधिक रूप से साक्षर हो। डॉक्टर श्रीमती आरती शुक्ला पांडे प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक समिति कुक्षी की उपस्थिति में दिनांक 9-11- 25 को सुबह उक्त कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा आमजन अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम का लाभ उठावे।






