ad
best news portal development company in india

12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी में होगा आदिवासी अधिकारों के लिए विशाल जनआंदोलन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने आगामी 12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी जोबट में आयोजित होने वाले आदिवासी अधिकारों के जनआंदोलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु जोबट के मंगलम होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पटेल ने कहा कि यह आंदोलन हमारी भूमि, जल और जंगल की रक्षा का संकल्प है अब आदिवासी समाज अपनी ज़मीन नहीं छोड़ेगा।बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्ष लवकेश लक्की राठौर,जोबट ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश देवका,उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू देहदिया का महेश पटेल द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।आंदोलन में होंगे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

12 नवम्बर के इस ऐतिहासिक जनआंदोलन में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह (हनी) बघेल,आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल,जोबट विधायक सेना महेश पटेल साथ ही अनेक आदिवासी विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा का संकल्प श्री महेश पटेल ने कहा कि यह सिर्फ़ आंदोलन नहीं बल्कि आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा का निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने सभी समाजजनों से 12 नवम्बर, ग्राम डाबड़ी में पहुँचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *