धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य गुम हुई नाबालिक बालक बालिकाओं का पता करना है, साथ ही बालाक,बालिकाओं के खिलाफ जो विभिन्न प्रकार के अपराध होते हैं उन अपराधों से उनको बचाना भी है इसी को लेकर आज थाना प्रभारी उनि. रवि वास्के सहायक उप निरीक्षक थान सिंह जमरा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निसरपुर में जाकर बालिकाओं को गुड टच बेड टच के बारे में बताया साथ ही उनके खिलाफ होने वाले विभिन्न अपराध और उनसे बचने के तरीके भी बताएं ।साथ ही छात्राओं को वर्तमान में हो रहा है इंटरनेट क्राइम,साइबर फ्रॉड फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम के माध्यम से हो रहे विभिन्न साइबर क्राइम और उनसे बचने के उपाय भी बताए गए एवं बालिकाओं को पेन और कॉपी वितरण की गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल श्री मोहनलाल पाटीदार, श्री देवेंद्र नामदेव, महिला शिक्षीका श्रीमती बबीता चौहान, स्टाफ एवं पुलिस चौकी का स्टाफ हाजिर रहा । संख्या करीबन 100 से 120






