बिलाल खत्री
आलीराजपुर प्रति मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय के जनसुनाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 25 आवेदकों आए।
आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह ने प्राप्त किए । इस दौरान सिंह द्वारा एक -एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए ।
इस जनसुनवाई में मिठु पिता धनसिंह जनपद कट्ठीवाड़ा के ग्राम आम्बी ने आवेदन दिया कि ग्राम चिचलाना में खरंजा एवं डेम निर्माण का कार्य जनवरी 2025 में किया था किन्तु आज दिनांक तक 15 मजदूरो की मजदूरी का भुगतान शेष हैं संबंधित से मजदूरी की मांग करने पर उनके द्वारा बिल एवं बजट के बहाने बनाये जाते है हमें हमारी मजदूरी का भुगतान कराया जाए ।
इसी तरह से मगन पिता मिसरी रावत ग्राम इन्दी ने आवेदन देकर बताया कि मेरे नाम से शासकीय योजना अंतर्गत 3 लाख रुपये कपिलधारा कुआं स्वीकृत किए गए थे उक्त राशि में से केवल 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया है शेष 2 लाख 40 हजार रुपये राशि का भुगतान कराया जाए ।
उक्त आवेदनों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंह ने संबंधित सीईओ जनपद को उक्त प्रकरण कि जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी तरह जमीनी कब्जा, सीमांकन करने, जमीनी विवाद, अतिक्रमण, आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए उन्हें संबंधित विभाग को सौंप कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल एवं डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे सहित समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।






