बिलाल खत्री
आलीराजपुर विकासखंड जोबट की ग्राम पंचायत चमार बैगड़ा में धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई तथा उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखने की जानकारी दी गई।
साथ ही किसानों को भावांतर योजना अंतर्गत सोयाबीन को मंडी में बेचने, समर्थन मूल्य पर कपास के पंजीयन कराने एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के आधार पर उर्वरक उपयोग करने की समझाइश दी गई। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने हेतु भी प्रेरित किया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरता बनी रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच डूंडला कनेश, पंचायत सचिव मेहताब सिंह डूडवे, पशुपालन विभाग से शेर सिंह चौहान, पटवारी सुनीता चौहान एवं कृषि विस्तार अधिकारी सरला मसानिया उपस्थित रहीं।






