ad
best news portal development company in india

पुनरीक्षण के प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए ‘बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल सुविधा’

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

समर्पित मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 भी नागरिकों को उपलब्ध

खरगोन। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में निर्वाचन आयोग ने नागरिकों के सभी प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए ‘बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल’ सुविधा प्रदान की है। नागरिक ईसीआईनेट ECINET प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस सुविधा के माध्यम से सीधे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। नागरिक ईसीआईनेट ऐप का उपयोग कर निर्वाचन अधिकारियों से भी जुड़ सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी मुख्य चुनाव पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ईआरओ को नियमित रूप से ऐप पर प्रगति की निगरानी करने और 48 घंटों के भीतर उपयोगकर्ताओं के अनुरोधों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संबंधी सभी जानकारी, फीडबैक, सुझाव और शिकायतों के लिए समर्पित मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की सुविधा भी संचालित है। इसके अलावा राष्ट्रीय संपर्क केंद्र का टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 जो प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संचालित है, का उपयोग भी नागरिकों द्वारा किया जा सकता है। कॉल प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा संभाले जाते हैं जो नागरिकों और अन्य हितधारकों को निर्वाचन सेवाओं और प्रश्नों में सहायता करते हैं। शिकायतों के समाधान के लिए नागरिक complaints@eci.gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *