ad
best news portal development company in india

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

1 नवंबर को डीआरपी लाइन में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम।

खरगोन। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 3 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय समारोह 1 नवंबर को पीजी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। राधाकुंज में 1 से 3 नवंबर तक स्वसहायता समूह और स्टार्टअप के उत्पादो तथा हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के प्रदर्शन, सह-विक्रय स्टाल लगाए जाएंगे, साथ ही विभागीय उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह और प्रदर्शनी के समुचित प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ भी रवाना किया जाएगा।

बैठक में सीईओ आकाश सिंह ने 1 नवंबर की रात्रि में शासकीय भवनों में प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम की लिए निमंत्रण पत्र, बैठक और साउंड व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, इत्यादि के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *