खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । सी.सी.आई. द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी हेतु पूर्व में पंजीयन तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई थी। कृषकों के हित को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन तिथि 31 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
उपसंचालक कृषि शिवसिंह राजपूत ने बताया कि जिले में आज दिनांक तक कुल 47758 कृषकों द्वारा कपास फसल का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीकृत कृषक अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट की बुकिंग कराकर निर्धारित कृषि उपज मंडियों में सी.सी.आई. को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास फसल का विक्रय कर सकेगें।






