ad
best news portal development company in india

नर्मदा माइक्रो सिंचाई  परियोजना के लोकार्पण के 20 दिन बाद भी 66 गांवों के खेत प्यासे! विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर

66 गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा जल पहुंचाने की मांग, प्रमुख सचिव और कलेक्टर को लिखा पत्र।

सरदारपुर। नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के 20 दिन बाद भी सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 66 गांवों में किसानों के खेतों तक नर्मदा जल नहीं पहुंचने पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने गुरुवार को नर्मदा घाटी विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं धार जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सभी गांवों में तत्काल जलप्रदाय शुरू करने की मांग की है।
विधायक ग्रेवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि सरदारपुर, झाबुआ, पेटलावद एवं थांदला क्षेत्र की नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना के अपूर्ण कार्यों का लोकार्पण 24 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सरदारपुर में किया गया था। लेकिन लोकार्पण के 20 दिन बाद भी सरदारपुर क्षेत्र के योजना में शामिल सभी 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया है।
विधायक ने बताया कि 2 नवंबर 2026 को सरदारपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि आगामी 8 दिनों में विधानसभा क्षेत्र के सभी 66 गांवों में जलप्रदाय शुरू कर दिया जाएगा। इसके बावजूद समीक्षा बैठक के 10 दिन बाद भी अनेक गांव पानी से वंचित हैं। वहीं पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विधायक ग्रेवाल ने विभागीय अधिकारियों से पाइपलाइन के लीकेज तत्काल दुरुस्त करवाने और सभी गांवों में जलप्रदाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध करवाना सरकार और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। यदि आगामी 8 दिनों में योजना में शामिल सभी 66 गांवों में पानी नहीं पहुंचाया गया तो प्रभावित गांवों के किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई