ad
best news portal development company in india

स्वयंसेवकों ने शिवकुंज पर्यटन स्थल से अजगर का किया रेस्क्यू

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी जन सहयोग से रचित जिला प्रशासन के नवाचार शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला से 8 फीट के अजगर का शिवकुंज के स्वयंसेवकों ने किया रेस्क्यू। चमत्कारी पंचमुखी हनुमान जी दर्शन के लिए बड़ी संख्या मेंआने वाले भक्तजनों एवं पर्यटको की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अजगर को पकड़ना अनिवार्य हो गया था तथा उसने धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ाते हुए आमजन के क्षेत्र में भी घूमना चालू कर दिया था।

हाल ही में एक पालतू बिल्ली का शिकार भी अजगर के द्वारा किया गया। टीम शिवकुंज के अमित भावरे और प्रदीप किराडे के द्वारा उसे पकड़कर नदी किनारे सुरक्षित छोडा गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने आगंतुकों से अनुरोध किया है कि वह शिवकुंज के नियमित पथ पर ही भ्रमण करें क्योंकि हरियाली की अधिकता के कारण वन्य जीवों का भी विचरण शिवकुंज में देखा गया है। उन्होंने कहा यहां पर बड़ी संख्या में वन्य जीव जंतु घूमते रहते हैं। हम पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई