ad
best news portal development company in india

राणापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब परिवहन करते तूफान वाहन सहित 29 पेटी माउंड बीयर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

शराब एवं वाहन सहित कुल ₹7,69,600/- का मश्रुका जब्त

बिलाल खत्री
झाबुआ राणापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब परिवहन करते तूफान वाहन सहित 29 पेटी माउंड बीयर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह मोहबिया एवं एसडीओपी झाबुआ मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्रीराम मण्डलोई द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी कुंदनपुर की पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब के परिवहन में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

घटना का विवरण
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कालिया कोतड़ी तिराहा, ग्राम सुरडिया की तरफ से एक तूफान वाहन में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तूफान वाहन क्रमांक MP09BA8340 को पकड़ा गया। वाहन चालक नारायण पिता कोलिया डावर, उम्र 26 वर्ष, निवासी आमझेरी, आम्बुआ के कब्जे से माउंड बीयर की कुल 29 पेटियां, 348 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹69,600/- है। शराब परिवहन में प्रयुक्त तूफान वाहन की कीमत ₹7,00,000/- आंकी गई। इस प्रकार शराब एवं वाहन सहित कुल ₹7,69,600/- का मश्रुका, विधिवत जब्त किया गया।

उक्त मामले में थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 535/2026, धारा 34(2), 36 एवं 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शराब परिवहन में शामिल साथी आरोपी भारत पिता तारासिंह डामोर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बुधाशाला को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों नारायण एवं भारत से जब्तशुदा अवैध शराब किस स्थान से लाई जा रही थी तथा कहां भेजी जा रही थी, इस संबंध में पूछताछ एवं जांच की जा रही है। साथ ही अवैध शराब परिवहन में सहयोग करने वाले अन्य व्यक्तियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नारायण पिता कोलिया डावर, उम्र 26 वर्ष, निवासी आमझेरी, आम्बुआ।
  2. भारत पिता तारासिंह डामोर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बुधाशाला।

जब्त मश्रुका
1 माउंड बीयर की 29 पेटियां, कुल 348 बल्क लीटर, कीमत ₹69,600/-2. तूफान वाहन क्रमांक MP09BA8340, कीमत ₹7,00,000/-कुल जब्त मश्रुका की कीमत ₹7,69,600/
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्रीराम मण्डलोई, प्रधान आरक्षक 254 सुबेसिंह, प्रधान आरक्षक 244 राजेन्द्र, आरक्षक 19 दिनेश एवं आरक्षक 163 विवेक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई