ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राहुल गाँधी और जीतू पटवारी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन…

SHARE:

भोपाल / आज नरेला विधानसभा के रचना नगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए उनके चित्र पर स्याही पोती और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

कार्यक्रम में नरेला विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, उपब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में फहीम बख्श (ब्लॉक अध्यक्ष, ऐशबाग), शानू खान (उपब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड 44 रचना नगर), रविशंकर मिश्रा (उपब्लॉक अध्यक्ष, अशोका गार्डन), अमजद लाला बाग उम दुल्हा (उपब्लॉक अध्यक्ष), मनोज बाथम (उपब्लॉक अध्यक्ष, चंदवाद), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उल्लास सोनकर, अफरोज आलम (वार्ड अध्यक्ष, वार्ड 44), दिलशाद खान (वार्ड अध्यक्ष, वार्ड 70), सुशील ठाकुर (वार्ड अध्यक्ष, वार्ड 58), दिनेश वर्मा (मंडलम अध्यक्ष), वरिष्ठ कांग्रेस नेता फेरन सिंह दादा, उमाशंकर, जितेंद्र सिंह उर्फ बाबा भाई, योगेश प्रजापति, युवा नेता मास कुरैशी, आदिल कुरेशी, शहजाद खान, शाहिद खान, उमर कुरेशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *