ad
best news portal development company in india

जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को कोषालयीन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

ई-दक्ष केंद्र में आयोजित हुआ एकदिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम,
असफल ई-भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं का किया गया समाधान

खरगोन ।कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र., भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों तथा कलेक्टर भव्या मित्तल के अनुमोदन के पश्चात नवीन कलेक्टर परिसर में स्थित ई-दक्ष केंद्र में 23 अप्रैल 2026 को जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण कोषालयीन प्रक्रियाओं जैसे असफल ई-भुगतान, समग्र लिंकिंग, कर्मचारियों के नामांकन (नॉमिनेशन), बिलों में कर्मचारियों से संबंधित आपत्तियों आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण जिला कोषालय अधिकारी हेमलता शर्मा (वरिष्ठ कोषालय अधिकारी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में सिस्टम मैनेजर कमलेश पाटिल एवं सहायक कोषालय अधिकारी जीएल आर्से द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही उपस्थित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा पूछी गई शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *