ad
best news portal development company in india

प्रख्यात और वरिष्ठ पार्श्व-गायिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन…

SHARE:

शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…

मुम्बई / खनकती की आवाज़ की मालिकन और 7 दशकों तक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाली प्रख्यात पार्श्व-गायिका आशा भौंसले का आज दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है उन्हें कल शाम अस्पताल में भर्ती किया गया था उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के सांसद राहुल गाँधी, पश्चिम-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित फ़िल्म-इंडस्ट्रीज के कलाकारों ने आशा भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रख्यात शास्त्रीय गायक थे उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर मशहूर गायिका रही है इसके अलावा मीना मंगेशकर और उषा मंगेशकर उनकी छोटी बहने थी और हृदयनाथ मंगेशकर उनके भाई थे आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर लता मंगेशकर के सचिव गणपतराव भोसले से शादी की उनकी ये शादी ज़्यादा नही चली और 1960 में उनका तलाक हो गया गणपत राव भोसले से उनके 3 बच्चे हुए हेमंत भोसले, वर्षा भोंसले और आनंद भोंसले, इसके बाद आशा भोंसले ने संगीतकार आरडी बर्मन से दूसरा विवाह किया आशा भोसले जब 7 वर्ष की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी इसलिए आशा भोसले को अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ कम उम्र में ही परिवार का लालन-पालन करने के लिए फिल्मों में गायन प्रारंभ करना पड़ा आशा भोसले ने 1943 में मराठी फिल्म माझीबाल से गायन की शुरुआत की इसके बाद 1948 में फ़िल्म चुनरिया से हिन्दी फिल्मों में गायन से डेब्यू किया आशा भोसले को 7 बार फ़िल्म-फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया वही 2 मर्तबा बेहतरीन गायकी के लिए राष्ट्रीय-पुरस्कार मिला भारत सरकार ने उन्हें पदम्-विभूषण से सम्मानित किया इसके अलावा फिल्म संगीत में उनके योगदान को देखते हुए दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया गया आशा भोसले ने 12 हज़ार से भी ज़्यादा गीत गाए है।

आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन और हिट गीत गाए जिनमे दीवाना हुआ बादल, सर पे टोपी लाल हाथ मे, बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी, इशारों-इशारों में दिल लेने वाले, पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, इन आंखों की मस्ती के, दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए, पर्दे में रहने दो, खत लिख दे सवारियां के नाम बाबू, गरीबो की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा, जानेमन एक नज़र देख ले, देखो कसम से कसम से कहते है तुमसे, मुझको हुई ना खबर, हो जा रंगीला रे, गुनगुना रहे है भँवरे, हम तेरे बिन जी ना सकेंगे सनम, जाइये आप कहाँ जाएंगे, जैसे अनगिनत सुपरहिट गीतों को गाकर अमर बना दिया है आशा भोंसले ने शास्त्रीय, भजन, कव्वाली, रोमांटिक, दर्द भरे गीत गाकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई