ad
best news portal development company in india

आरिफ नगर ब्रिज की और जाने वाले रास्ते पर बड़ा गड्ढा हादसे को दे रहा निमंत्रण, हो सकती है बड़ी दुर्घटना…

SHARE:

भोपाल / मेट्रो कार्य की वजह से राजधानी भोपाल का हर इलाका खुदा पड़ा हुआ है पीडब्ल्यूडी और नगर-निगम रोड़ तो बनाते है मगर कही ना कही कुछ ना कुछ रोड़ पर ऐसा कर देते है जिससे लोगो की जान पर बन आती है ताज़ा मामला नरेला विधानसभा क्षेत्र में 77.78.के बीच रोड पर क़रोद मास सेल के वाइन शाप के सामने के रोड़ का है सीधे हाथ की तरफ आरिफ नगर की ब्रिज की और जाने वाले रास्ते के बीचो बीच खुला पड़ा अधूरा चैम्बर वाहन चालकों के लिए सरदर्द बना हुआ है सीमेंटेड रोड पर बड़ा सा गड्डा इस समय दुर्घटना का अड्डा बना हुआ है।

जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देकर दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है मेट्रो कारपोरेशन, पीडब्ल्यूडी, और नगर निगम के अधिकारी, किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा रोज़ कोई ना कोई दुर्घटना हो रही है अभी एक दो-पहिया वाहन चालक अनवर खान इस बड़े गड्ढे का शिकार बन गए अपनी बाइक समेत वो इस बड़े गड्ढे में जा गिरे जिसकी वजह से उनको हाथ और पैरों में चोटे आई है दो पहिया वाहन चालक रात के अँधेरे में इस गड्डे में गिर जाते हैं जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है कई बार यहाँ के लोगों ने शिकायत की फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई ये गड्डा वैसे का वैसा ही है अब देखना है आँखों पर पट्टी बाँधकर गहरी और चैन की नींद सो मेट्रो कारपोरेशन, नगर निगम पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की नींद कब खुलती है और कब इस बड़ी समस्या का निराकरण करके लोगो को राहत पहुँचाते है कुछ नही कहा जा सकता।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *