धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देशन में धार पुलिस की अवैध जुए की फड़ पर दबिश देते मौके से 13 जुआरियो को पकडा गया तथा उनके कब्जे से नगदी 46,660/- रुपये, 03 मोटर सायकल, 01 स्विफ्ट डिजायर कार, 16 नग एंड्राइड मोबाईल फोन व जुआ सामग्री कुल मश्रुका कीमती 6,76,6,60/- रुपये को जप्त करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी व्दारा जिले के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारीयों एवं चौकी प्रभारीयों को जिलें में अवैध रुप से संचालित गतिविधियों- जुआ, सट्टा, अवैध शराब परिवहन, अवैध फायर आर्म्स निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम एवं उनके विरुध्द प्रभावी एवं कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में धार पुलिस को थाना सेक्टर 01 पीथमपुर क्षैत्रांतर्गत ग्राम सिलोटिया नाले के किनारे अवैध रुप से जुए की फड़ पर बाहरी क्षेत्र के जुआरीयों द्वारा जुऐ के संचालन की मुखबीर सूचना प्राप्त हुए।
मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से सायबर सेल धार व थाना सेक्टर 01 पीथमपुर टीम व्दारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे जहां पर कुछ लोग बैटरी वाले बल्व के हेलोजन के नीचे बैठकर रुपये पैसे से हारजीत का दाव लगाकर तास पत्ते से (आसरा) अंदर बाहर का जुआ खेल रहे थे जिनको हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर जुए की फड़ से कुल 13 जुआरियों को रगें हाथ जुआ खेलते हुये पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से नगदी 46,660/- रुपये, 03 मोटर सायकल, 01 स्विफ्ट डिजायर कार, 16 नग एंड्राइड मोबाईल फोन व जुआ सामग्री कुल मश्रुका कीमती 6,76,6,60/- रुपये को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना सेक्टर 01 पीथमपुर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकडे गये आरोपियो के नाम
- फारुख पिता शेख मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी मकान नंबर 113 प्लाट नंबर 7 राऊ बाजार थाना राऊ जिला इंदौर
- सुरेश पिता राजाराम मकवाना जाति राजपूत उम्र 43 साल निवासी राजधरा धारा खुड़ैल जिला इंदौर
- मूरतसिंह पिता नारायण सिंह लोधी उम्र 46 साल निवासी मकान नंबर 103 आनंद नगर चितावद थाना भंवरकुआ जिला इंदौर
- महेन्द्र पाल पिता रामहर्ष गडरिया उम्र 36 साल निवासी मकान 259 गौरी नगर थाना हीरानगर जिला इंदौर
- हैदर अली पिता दिलावर खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी बडगांव थाना कोतवाली बस स्टेण्ड जिला खण्डवा
- योगेश पिता किशोरी लाल कोशल जाति लोधी उम्र 32 साल निवासी विनोवा नगर मकान नंबर 67/02 थाना पलासिया जिला इंदौर
- जितेन्द्र पिता दिलीप दिलीप गुप्ता गुप्ता उम्र उम्र 43 साल निवासी मकान नंबर 19 एमआईजी नंदा नगर थाना परदेशी पुरा जिला इंदौर
- कमल पिता अमरसिंह कुशवाह उम्र 38 साल निवासी मकान नंबर 128 प्रकाश चन्द्र सेठी नगर थाना एमआईजी इंदौर
- ऋषभ पिता प्रकाश गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी मालवी मोहल्ला थाना बेटमा जिला इंदौर
10 जफर पिता नासीर खान जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी चन्दन नगर मकान नंबर 83 थाना चंदन नंगर जिला इंदौर
11 पंकज पिता शशिकांत देशमुख 36 साल निवासी राजेन्द्र नगर ट्रेजर बिहार मल्टी थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर
12 रोहित पिता श्यामलाल जाति भील उम्र 27 साल निवासी मोगावा थाना मण्डलेश्वर जिला खरगोन
13 बाल अपचारी
जप्त मश्रुका
13 आरोपियो के कब्जे से नगदी 46,660/- रुपये, 03 मोटर सायकल, 01 स्विफ्ट डिजायर कार, 16 नग एंड्राइड मोबाईल फोन व जुआ सामग्री कुल मश्रुका कीमती 6,76,6,60/- रुपये को जप्त किये गये।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र के बीट प्रभारी एवं आसूचना संकलन में लगे कर्मचारी की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच किया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जाँच के आदेश प्रदान किए गए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त दबिश कार्यवाही में – थाना सेक्टर 01 से उनि सोहनसिंह कायत, प्रआर विजय सिंह, प्रआर अनिल द्विवेदी, प्रआर प्रदीप पाटिल, प्रआर महेश यादव, प्रआर कैलाश कटारे व सायबर सेल धार टीम का विशेष योगदान रहा।





