ad
best news portal development company in india

कन्या विद्यालय की छात्राओं का एचपीव्ही टीकाकरण किया गया।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी की 126 छात्राओं के लक्ष्य के विरूद्ध 35 छात्राओं को सिविल हॉस्पिटल, कुक्षी के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नितीन पाटीदार के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल टीम की निर्मला डावर , तेजल माली व वन्दना माली द्वाराएचपीव्ही टीकाकरण किया गया ।

वर्तमान में भारत सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया यह टीकाकरण 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 तक जन्मतिथि वाली छात्राओं को लगाया जा रहा है ।एचपीव्ही टीकाकरण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाता है । यह वायरस मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है जिसे यह एचपीव्ही टीका इस कैंसर को होने से बचाव करता है । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, संस्था प्रभारी कविता मुकाती ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा इस एचपीव्ही टीकाकरण को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का आवश्यक टीका निरूपित किया है जो उक्त आयु समूह की बालिकाओं को लगाया जाना है । संस्था में एचपीव्ही टीकाकरण हेतु श्री अविताश परमार व श्रीमती आशा काग को नोडल व सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभिभावक अपनी बालिकाओं को शासकीय अवकाश दिवस छोड़कर संस्था में अथवा हॉस्पिटल जाकर भी टीका लगवा सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *