मेहंदी , निबंध , भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ खेल गतिविधियों का भी हुआ आयोजन
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – जनजातीय गौरव पखवाड़ा अन्तर्गत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी की छात्राओं ने जहां रंगोली और चित्रकला में जनजातीय गौरव को उकेरा वहीं मेहंदी रचाकर अपनी संस्कृति के रंग बिखेरे । छात्राओं ने भाषण , निबंध व क्विज कांटेस्ट में भाग लेकर अपने जनजातीय क्रांतिवीरों के गौरवशाली इतिहास को जाना । संस्था प्राचार्य व विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा तथा प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी व प्रेरक श्रीमती कविता मुकाती , मनोज कुमार साधु व बी.एल. गेहलोत के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी दिनेश डावर व सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती अनिता एस्के एवं श्रीमती दुर्गा जामोद , महेश वास्के व मोहनसिंह भिड़े की टीम द्वारा प्रतिदिन जनजातीय गौरव पर संस्था में छात्राओं के माध्यम से आयोजन किए जा रहे हैं ।
निबंध प्रतियोगिता में 33 छात्राओं ने भागीदारी की जिसमें हाइस्कूल स्तर पर संजीवनी यादवसिंह मुझाल्दे प्रथम व भगवती ओंकारसिंह मंडलोई द्वितीय तथा हायर सेकंडरी स्तर पर शिवानी प्रतापसिंह गोखले प्रथम व पायल अन्तरसिंह चौहान द्वितीय रही । भाषण प्रतियोगिता में 18 छात्राओं में हाइस्कूल स्तर पर शिवानी नानूराम जावरे प्रथम व सना कौशर मनिहार द्वितीय तथा हायर सेकंडरी स्तर पर रानी कैलाश धनगर प्रथम व मनीषा दिनेश गवली द्वितीय रही । चित्रकला प्रतियोगिता में 32 छात्राओं में से भगवती मंडलोई प्रथम व सोनाक्षी सोनू शर्मा हाइस्कूल स्तर पर द्वितीय रही। हायर सेकंडरी स्तर पर पायल चौहान प्रथम तथा अंतिमबाला मालसिंह बघेल द्वितीय रही । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 70 छात्राओं ने भागीदारी की जिसमें हाइस्कूल स्तर पर सोनू शर्मा , साधना दीपक बृजवासी क्रमशः प्रथम व द्वितीय रही । हायर सेकंडरी स्तर पर ऋतु लक्ष्मण बघेल प्रथम व कोमल सुनील चौहान द्वितीय रही । प्रधानाध्यापक जुवानसिंह अलावा के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती सुनिता बघेल , श्रीमती वर्षा साधु , श्रीमती सोनू मौर्य , अब्दुलवहाब खत्री की प्रेरणा से माध्यामिक विभाग की 65 छात्राओं ने रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली में नंदिनी रणजीतसिंह मोरी व वेदिका अरुण सेन की रंगोली प्रथम , चेतना हीरालाल प्रजापत व लक्ष्मी अनिल वर्मा की रंगोली द्वितीय द्वितीय रही । मेहंदी प्रतियोगिता में असफरीन इरशाद शाह प्रथम व जरीन वसीम रंगरेज द्वितीय स्थान पर रही ।
पीटीआई प्रतापसिंह मुझाल्दा व सुश्री अनिता भंवर के मार्गदर्शन में हाइस्कूल स्तर पर गोला फेंक में हतरी भूरसिंह भिड़े प्रथम व उर्मिला दिनेश डोडवे द्वितीय रही । हायर सेकंडरी स्तर पर दीपिका तेरसिंह सोलंकी प्रथम व रोशनी गोविंद सोलंकी द्वितीय रही । दौड़ में दिव्या चंदरसिंह टैगोर प्रथम व शारदा भावसिंह मंडलोई द्वितीय रही । इस अवसर पर खो- खो का प्रदर्शन मैच भी खेला गया ।






