ad
best news portal development company in india

आदिवासी अधिकार यात्रा जल जंगल और ज़मीन की रक्षा में स्थान ग्राम डावड़ी, जोबट विधानसभा में 12 नवम्बर को

SHARE:

बिलाल खत्री

आलीराजपुर जिले के ग्राम डावड़ी में आयोजित होने वाली आदिवासी अधिकार यात्रा की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं।प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं संजय दत्त के आगमन को लेकर हेलीपैड से लेकर मंच तक सभी तैयारियाँ जोरों पर हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज के जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों की रक्षा करना है।
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों की नीलामी के विरोध में यह बड़ा जनआंदोलन आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल है ग्रामीण और कार्यकर्ता पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम स्थल ग्राम डावड़ी में तैयारियों का जायज़ा लेते हुए
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सेना महेश पटेल, निर्मल मेहता, ओम प्रकाश राठौर सहित की पूरी टीम मौजूद रही।

इस अवसर पर सभी ने कहा जल, जंगल और ज़मीन हमारी पहचान हैं, इन्हें बचाना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *