ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत किया 02 नाबालिग बालिकाओ को दस्तायाब

SHARE:

इक़बाल खत्री 

थाना ऊन व चौकी बमनाला थाना भीकनगाँव पर किया 01-01 नाबालिग बालिका को दस्तायाब,

मुस्कान अभियान के तहत पुलिस की जारी है कार्यवाही,

पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली बलिकाएँ,

बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

        खरगोन। मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा समस्त जिलों मे “मुस्कान अभियान” चलाया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है । 

प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन  धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

       थाना ऊन  पर फरियादी निवासी ग्राम जमोठी थाना ऊन ने दिनांक 01.04.2025 को अपनी नाबालिक बालिका की गुम होने की सूचना दी थी, जिसपर थाना ऊन पर 78/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुम नाबालिक बालिका को ग्राम डेरेना जिला बटोद राज्य गुजरात से दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । अपह्रता के कथन एवं अनुसंधान में पाए गए तथ्य अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।

    उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी भीकनगाँव  राकेश आर्य के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक गुलाब सिंह रावत के नेतृत्व मे उनि अमित पंवार, आर अरविंद विश्वकर्मा, मआर राजकुमारी, आर जयपाल डुडवे व साइबर टीम का विशेष योगदान रहा ।

    चौकी बमनाला थाना भीकनगाँव पर फरियादी निवासी ग्राम शंकरखेड़ी ने दिनांक 15.08.2024 को अपनी नाबालिक बालिका की गुम होने की सूचना दी थी जिस पर थाना भीकनगाँव पर अपराध क्रमांक 431/24 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा निरंतर पतारसी के प्रयास किए जा रहे थे । परिणामस्वरूप विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा बालिका को राजपारदी जिला भरूच राज्य गुजरात से दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । अपह्रता के कथन एवं अनुसंधान में पाए गए तथ्य अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

    उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ऊन गणपत कनेल के नेतृत्व मे उनि भोजराज परमार, आर. लोकेश खन्ना, म.आर. सुनिता, आर मुद्दससर व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *