ad
best news portal development company in india

लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

           खरगोन। 02 मई को महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजना लाडली लक्ष्मी योजना के तारतम्य में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 खरगोन में कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल के निर्देशन में श्रीमती भारती अवास्या जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास द्वारा विधायक  बालकृष्ण पाटिदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

लाडली बालिका द्वारा उदबोधन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन तथा कन्या पूजन से किया गया। अतिथियों द्वारा किशोरी बालिकाओं एवं लाडली बालिकाओं पर पुष्पवर्षा की गई। विधायक श्री पाटीदार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती जोशी द्वारा सभा को संबोधित किया गया। लाडली लक्ष्मी से लाभान्वित बालिका कुमारी सना मंसुरी, कुमारी हर्षिता को लाडली लक्ष्मी आश्वासन प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदाय किया गया। बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा प्रदशर्न अंतर्गत लाठी चलाना, मार्शल आर्ट, तलवार बाजी एवं कलरीपयडू का प्रदर्शन  किया गया।

कार्यक्रम अंतर्गत एक पेड लाडली लक्ष्मी के नाम से लाडली वाटिका नवीन कलेक्टोरेट परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, राजकुमार मेव,  सचिन बिरला, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीणा एवं समस्त जन प्रतिनिधि एवं समस्त जिला अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती भारती अवास्या जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला खरगोन द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई