ad
best news portal development company in india

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर 6 लाख रुपये हड़पने, ब्लैकमेल करने एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


दिनांक 07.06.2026 को थाना राजगढ़ पर एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा निवासी राजगढ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से नाबालिग बालिका से मित्रता कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी द्वारा विभिन्न बहानों जैसे दुर्घटना एवं अन्य आवश्यक कार्यों के नाम पर लगातार रुपये लिए गए।

जब पीड़िता द्वारा अपने रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी द्वारा इस प्रकार ब्लैकमेल कर लगभग 06 लाख रुपये हड़प लिए गए।

शिकायत के आधार पर थाना राजगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 74, 115(2), 308(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर प्राप्त की गई राशि को खर्च करना बताया।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सरदारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
कृष्णा पिता महेश शर्मा निवासी राजगढ़, जिला धार

प्रकरण की प्रमुख बातें
सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग बालिका से संपर्क स्थापित किया।
प्रेम संबंध का झांसा देकर विश्वास अर्जित किया।
विभिन्न बहानों से लाखों रुपये प्राप्त किए।
रुपये वापस मांगने पर छेड़छाड़ एवं ब्लैकमेल किया।
पीड़िता से लगभग 06 लाख रुपये हड़प लिए।

सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक रैमसिंह बर्डे, आरक्षक सुभाष एवं आरक्षक दिलीप की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई