ad
best news portal development company in india

प्रकृति के संग पीएम कॉलेज, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,

खरगोन । पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व को लेकर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.एस. बामनिया, प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या बटवे, वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सी.एल. निंगवाल, डॉ. जी.आर. मसार, डॉ. मनोज पाटीदार, डॉ. जियालाल अकोले एवं प्रकाश चौधरी सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

पौधारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई