ad
best news portal development company in india

गोगावां में बुधवार को होगा एक दिवसीय खत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जिले के गोगावां शाहपुरा में खत्री समाज द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 जून 2026 को लवर्स ग्राउंड, शाहपुरा में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा तथा प्रतियोगिता क्रिकेट मैचों की समाप्ति तक जारी रहेगी।
आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें पांच बाहरी एवं तीन स्थानीय टीमें शामिल होंगी। बाहरी टीमों में मनावर, इंदौर, खंडवा, बाकानेर और ओझर की टीमें भाग लेंगी, जबकि स्थानीय टीमों में किंग इलेवन, इलेवन स्टार तथा शाहपुरा फाइटर शामिल रहेंगी। सभी मुकाबले 7 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि बाहर से आने वाली टीमों से किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था स्थानीय आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार मुबारिक सेठ तथा इकबाल हकीम खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में उमर झगड़िया, साद लाला, अब्दुल रहमान गिलिया, अब्दुल गफ्फार डीके, बाबूशेरी, अब्दुल रहीम किराना, बिलाल शेरी सहित समाज के अनेक युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खत्री समाज का मिलन समारोह आयोजित करना, युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा शिक्षा एवं क्रीड़ा के प्रति जागरूकता लाना है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई