ad
best news portal development company in india

भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान————-

SHARE:


टोंक खुर्द इस्लाम पटेल


पीएमएसएम 2026 में अपने सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के इस अपूर्व अवसर पर 9 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द की सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द परिसर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी के मार्गदर्शन में शनिवार को (पीएम एसएमए)शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती माता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान कुल 62 गर्भवती माता का पंजीयन किया गया निशुल्क सेवाएं सभी महिलाओं को दी गई।आवश्यक लैब जांच की गई और उन्हें निशुल्क उपचार व दवाईयां प्रदान की गई। जांच के दौरान 29 महिलाओं को हाई रिस्क (उच्च जोखिम श्रेणी) में चिन्हित किया गया। शिविर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ माया कल्याणी ने हाई रिस्क श्रेणी की महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी उन्होंने सुरक्षित प्रसव के लिए संतुलित पोषण आहार लेने नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच कराने और आयरन कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन की समझाइए दी।

मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद पाटीदार द्वारा बताया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हर माह की 9 और 25 तारीख को इसी तरह के विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं।ताकि क्षेत्र की कोई भी गर्भवती महिला उचित उपचार से वंचित न रहे। शिविर को सफल बनाने में बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया नर्सिंग ऑफिसर महिमा राणा, आभा कुर्वेति, राखी कोरी,निशा देवले, लैब टेक्नीशियन जेयपाल, रायसिंह मालवी, रामावतार गौड, सनी काल, तथा पंकज मकवाना का विशेष योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई