ad
best news portal development company in india

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में कलम से मंच तक कार्यक्रम के अंतर्गत यादे बशीर बद्र कार्यक्रम आयोजित किया गया…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी के रविंद्र भवन में मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में “कलम से मंच तक” कार्यक्रम के अंतर्गत यादे-बशीर बद्र संवाद एवं मुशायरे का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में देश के नामी शायरों ने अपने कलाम पेश कर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर स्वर्गीय बशीर बद्र को याद किया। मुशायरे से पहले मुंबई से आए निर्देशक राइटर और संगीतकार विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी गायिका रेखा भारद्वाज ने विशेष रूप से यादे बशीर बद्र कार्यक्रम में शिरकत की और बशीर बद्र की गज़लों को गाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और खूब वाहवाही बटोरी इस दौरान विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ने शायर बशीर बद्र के साथ बिताए वक्त की यादों को साझा किया इस दौरान मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की नुसरत मेहंदी और समीना भोपाली ने कार्यक्रम का संचालन किया।

निर्देशक विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज की प्रस्तुति के बाद देश के मशहूर शायरो ने अपने-अपने कलाम के ज़रिए समा बांधा जिनमे वरिष्ठ शायर वसीम बरेलवी, नदीम शाह-देवबन्द, शाहनवाज अंसारी-इंदौर, गौतम राजऋषि-मेरठ, चित्रांश खरे-भोपाल, हिना अब्बास-अलीगढ़, फरहान मंज़र-कुरवाई, पूजा भाटिया-मुंबई, ज्योति आज़ाद खत्री-ग्वालियर, यश शुक्ला-इंदौर, नोमान गाज़ी-भोपाल और सलमान सईद-दिल्ली ने अपने कलाम पढ़कर बशीर बद्र को याद किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *