ad
best news portal development company in india

बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित, संपत्ति भी होगी कुर्क

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ, इकबाल खत्री

जिला पुलिस अधीक्षक धार ने महिला थाना धार में दर्ज बलात्कार के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की है। इसके साथ ही नए कानून के तहत आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
महिला पुलिस थाना धार में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 18/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5/6 और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है।

आरोपी का नाम: लखन उर्फ सुनील सिसोदिया (उम्र 50 वर्ष)

पिता का नाम: देवी सिंह सिसोदिया

निवासी: सिनेमा टॉकीज के पास, जबरन कॉलोनी, कुक्षी (जिला धार)

सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, नाम रहेगा गोपनीय
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जो भी व्यक्ति इस फरार आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या उसकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण और सटीक सूचना देगा, उसे 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

नए कानून (BNSS) के तहत होगी कुर्की
पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी एकत्रित की जा रही है। माननीय न्यायालय से आरोपी के संबंध में आवश्यक उद्घोषणा जारी करवाकर, 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत आरोपी की संपत्ति की कुर्की (Attachment of Property) की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन नंबरों पर दें आरोपी की जानकारी:
यदि किसी को भी उक्त आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

महिला पुलिस थाना प्रभारी: 9424589991

थाना प्रभारी कुक्षी: 9009216747

पुलिस कंट्रोल रूम धार: 07292237257

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *