ad
best news portal development company in india

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ पर जिले में होंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

आकर्षण का पर्दाफाश- निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला’’ है इस वर्ष की थीम

बिलाल खत्री
बुरहानपुर 31 मई ‘‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ के अवसर पर जिले में युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2026 के लिए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम ‘‘आकर्षण का पर्दाफाश- निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला’’ निर्धारित है।

इस थीम के माध्यम से युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीबी, हृदय रोग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के समन्वय से जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जन अभियान परिषद सहित विभिन्न सामाजिक, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा भी कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली तथा सार्वजनिक स्थलों पर बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर- 14446 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *