ad
best news portal development company in india

नाला निर्माण को लेकर जनहित संघर्ष समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी। नगर परिषद कुक्षी द्वारा नगर के मध्य किए जा रहे नाला निर्माण को लेकर जनहित संघर्ष समिति ने धार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्य कलेक्टर कार्यालय, धार पहुंचे और अपनी समस्याओं व आपत्तियों से प्रशासन को अवगत कराया।ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी नाले का पानी नगर में घुसकर लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुका है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। समिति ने आशंका जताई कि वर्तमान में प्रस्तावित निर्माण कार्य भी भविष्य में इसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।समिति ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में नगर परिषद के पास से मंगलवारिया क्षेत्र में किए गए नाला निर्माण के दुष्परिणाम आज भी स्थानीय निवासी भुगत रहे हैं। वहां जल निकासी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।संघर्ष समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि नगर के मध्य किए जा रहे नाला निर्माण कार्य का पुनः निरीक्षण कराया जाए तथा तकनीकी रूप से उचित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि या जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *