भोपाल / राजधानी भोपाल में आपराधिक गतिविधियों और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के उद्देश्य से एसीपी चंद्रशेखर पांडे के निर्देशन में दीपक डेहरिया ने अपनी पुलिस टीम एवं जॉन-3 स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया।
इस दौरान मोती मस्जिद और इकबाल मैदान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के उद्देश्य से युवकों की तलाशी ली गई। साथ ही चाकू-छुरी लेकर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाशी एवं जांच अभियान चलाते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।





