धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
गिरफ्तार आरोपी
1थानसिंह उर्फ थानिया पिता कलमसिह डावर जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपलवा व
2धर्मेन्द्र पिता रतन उम्र 21 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना टाण्डा।
जप्तमश्रुका – कुल 03 मोटरसाइकिले
मोटरसायकिल साईन क्रमांक एमपी 09 बीटी 2955, मोटरसाइकिल स्पलेण्डर मोटरसायकिल एमपी 46 जेडए 7861 व साईन मोटरसायकिल एमपी ।। एनवी 9628 कुल किमती 2,50000 रुपये
दिनांक को फरियादी सहदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 12.05.2026 को रात करीब 11.00 बजे की बात होगी मैने मेरी होण्डा शाईन क्रमांक क्रमांक एमपी 11 एनबी 9628, घर के सामने, जंजीर डालकर, ताला लगाकर खड़ी की थी, जो आज सुबह करीब 06/00 बजे मैने उठकर देखा तो हमारी उक्त होण्डा शाईन मोटरसाईकिल रखे स्थान पर नही थी। बड़पुरा में रहनेवाले नूर मोहम्मद के घर आये उनके जवांई शाहरूख शेख की भी स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 46 झेडए 7861 की, घर के सामने ताला लगाकर खड़ी थी, अज्ञात चोर चुराकर ले गये है
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 184/2026 धारा 303 (2) बी.एन.एस का आरोपी के विरुध्द पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे नवागत पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में गस्त टीम को चोरी की घटना की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर गस्त टीम की सक्रियता से कस्बा कुक्षी मे बाईक चोरी करने वाले आरोपी थानसिह उर्फ थानिया पिता कलमसिह डावर जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपलवा व धर्मेन्द्र पिता रतन उम्र 21 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना टाण्डा को गिरफ्तार किया जाकर आज कोर्ट पेश किया गया जहा से दोनो आरोपीयो को जिला जेल अलिराजपुर जेल भेजा गया।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक संजय रावत थाना टांडा, टीम थाना टांडा, उनि हुकुमचन्द पिपल्या, सउनि चंचलसिंह चौहान, प्र.आर.814 जगनसिंह, प्रआर.213 सतिश, प्रआर.825 प्रमोद, आर. 143 सोनू चौहान, प्रआर.831 नितीन कौशल, आर. 134 संदीप. आर. 891 शाहदर का विशेष योगदान रहा है।






