ad
best news portal development company in india

पटाखा फैक्ट्री हादसा: सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी मृतक श्रमिकों को श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार को घेरा

SHARE:

देवास टोंक खुर्द

​देवास। टोंककला में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक भाइयों की दुखद और असामयिक मृत्यु पर जनपद पंचायत टोंकखुर्द में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
​कलेक्टर-एसपी पर गिरे गाज, छोटे अधिकारियों की बलि क्यों?
​श्रद्धांजलि सभा के बाद मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार की कार्रवाई पर कड़ा प्रहार करते हुए वर्मा ने कहा:
​”इस दर्दनाक हादसे के बाद छोटे-मोटे अधिकारियों को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होने वाला। अगर सरकार वाकई गंभीर है, तो देवास के कलेक्टर और एसपी को तत्काल सस्पेंड किया जाना चाहिए, जो इस पूरे घटनाक्रम के असली जिम्मेदार हैं।”
​पीड़ित परिवारों से मिलने रवाना हुए नेता
​श्रद्धांजलि अर्पित करने और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताने के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा अपने पूरे दल-बल के साथ इकलेरा के बालोंन के लिए रवाना हुए। वे वहाँ गत दिनों हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के पीड़ित परिवार जनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
​ये रहे उपस्थित
​इस दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ और युवा कांग्रेस नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
​सज्जन सिंह वर्मा (पूर्व मंत्री, म.प्र. शासन)
​पोपसिंह ठाकुर (जनपद अध्यक्ष)
​ओमप्रकाश मंडलोई (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष)
​कृपाल सिंह मकवाना (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस)
​योगेन्द्र सोलंकी (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस टोंकखुर्द)
​रोहन सिंह राजपूत, इरफ़ान पटेल, जितेन्द्र जागीरदार, राजपाल जसोना आदि।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई